Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

10/recent/ticker-posts

बलरामपुर: पूर्व विधायक व लेखपाल समेत दस पर धोखाधड़ी का केस

 


उतरौला। पूर्व सपा विधायक, उनके भाइयों,तत्कालीन लेखपाल राजकिशोर तिवारी समेत दस नामजद व अज्ञात के खिलाफ स्थानीय कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। पूर्व विधायक पर नगर के गांधीनगर मोहल्ले में तालाब व नाले की जमीन को कूटरचित दस्तावेजों के सहारे अपने नाम दर्ज कराकर महाविद्यालय बनाने का आरोप था। पूर्व सपा सभासद शारदा देवी के पति राजा की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। एक अन्य मामले में सादुल्लाहनगर थाने में भी अनिल कुमार श्रीवास्तव की तहरीर पर पूर्व विधायक, उनके तीन भाई व तत्कालीन लेखपाल मुहम्मद अकलीन के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचना व जालसाजी का मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोप है कि खेल के मैदान के रूप में सुरक्षित जमीन पर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्थापित कर लिया गया है। सीओ राधारमण सिंह ने बताया कि मुकदमे दर्ज कर विवेचना कराई जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

वजन घटाने के लिए कैलोरी नहीं, कार्बोहाइड्रेट में कटौती ज्यादा जरूरी