Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

10/recent/ticker-posts

गोण्डा-संदिग्ध परिस्थितियों में मिली महिला की लाश, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई

 


इटिंयाथोक-गोण्डा। जनपद के इटियाथोक थाना अंतर्गत रेलवे भट्ठे के पास झाड़ियों में एक 24 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है परिजनों के द्वारा हत्या की आशंका जताई जा रही है प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत नौशहर परसिया बहोरीपुर के किस्मत अली की लड़की कल से गायब थी जिसकी सूचना उन्होंने इटियाथोक पुलिस को कल शाम को दी थी आज करीब 3रू00 बजे कुछ बकरियां चराने वाले लोगों ने रेलवे भट्ठे के पास झाड़ियों में एक महिला की लाश संदिग्ध परिस्थितियों में पड़े देखा चारों ओर इसकी चर्चा हुई इसकी जानकारी किस्मत अली को भी हुई मौके पर जाकर किस्मत अली व उनकी पत्नी ने उस लाश को देखा और वह लाश उनके गायब हुई बेटी सूफिया की थी जो कल करीब 11रू00 बजे से गायब थी जिसकी जानकारी इटियाथोक पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची इटियाथोक पुलिस व नायब तहसीलदार गोंडा मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया लोगों से पूछताछ की परिजनों से जानकारी ली और शव को पंचनामा कर पीएम के लिए भेज कर आगे की कार्यवाही करने का भरोसा दिया। इस बारे में परिजनों किस्मत अली व उनकी पत्नी चांद तारा ने हमारे संवाददाता को बताया कि मेरी लड़की सूफिया की शादी करीब डेढ़ वर्ष पूर्व मंगल भट्ठा भिनगा बहराइच निवासी वारिस अली के साथ हुई थी मेरी लड़की के साथ मेरे दामाद वारिस अली व उनके परिजनों के द्वारा आए दिन मारपीट वा दहेज की मांग करना उनका जैसे पेशा बन गया था कल करीब 8रू00 बजे मेरे दामाद वारिस अली व मेरी बेटी सूफिया अचानक घर पर आए उन्होंने घर पर जलपान किया और गांव के ही एक रिश्तेदार  के यहां खाने पर चले गए उसके बाद मेरे दामाद ने यह कहकर कि कुछ दोस्तों से मिलकर अभी कुछ देर में आता हूं कुछ देर के बाद मेरे दामाद ने फोन करके मेरी बेटी को भी ब्लॉक के पास बुलाया कुछ घंटों के बाद मेरा दामाद अपना हेलमेट लेने घर पर आया हेलमेट लेकर कहा अभी कुछ देर में आपकी लड़की भी आ जाएगी काफी समय बीतने के बाद जब लड़की नहीं आई और दामाद का फोन भी नहीं लगा थक हार कर इसकी जानकारी इटियाथोक पुलिस को लिखित रूप से दी गई आज करीब 3रू00 बजे जानकारी मिली कि मेरी लड़की की लाश रेलवे के पास संदिग्ध परिस्थितियों में पाई गई है परिजनों का साफ कहना है कि उनकी लड़की को उनके दामाद व उनके कुछ साथियों ने मारकर रेलवे के पास फेंक दिया है वहीं पुलिस हत्या के सभी बिंदुओं पर विचार कर रही है इस बारे में प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों से प्रार्थना पत्र ले लिया गया है शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा जा रहा है मामला दर्ज कर उचित कार्यवाही की जाएगी वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है वही गांव व उसके आसपास के लोगों में तरह-तरह की बातें हो रही है की हत्या की गई है या और कुछ मामला है मौके स्थल पर काफी भीड़ जमा है लोग विश्वास नहीं कर पा रहे हैं इस तरह सरेआम एक लड़की की हत्या कर उसको झाड़ियों में फेंक दिया गया है मौके पर लड़की की स्थिति देखने से साफ पता चलता है कि उसकी हत्या की गई अब आगे जांच के बाद पता चलेगा की हत्या की गई है कि या कुछ और कारण है। इस प्रकरण को देखने के बाद यही लगता है की हत्या जैसा प्रकरण अब गाजर मूली काटने जैसा हो गया है लोगों के मन में शासन व प्रशासन का कोई डर नहीं है जब जिसको चाहो उसकी हत्या करके ले देकर मामले को रफा-दफा कर लो अगर शासन व प्रशासन का यही हाल रहा तो आए दिन हत्याओं का दौर चलेगा फिर से रोक पाना शासन व प्रशासन के बस में नहीं होगा । 


Post a Comment

0 Comments

वजन घटाने के लिए कैलोरी नहीं, कार्बोहाइड्रेट में कटौती ज्यादा जरूरी